24 घंटे से बिजली गुल, भीषण गर्मी में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल, विभाग से नहीं मिल रहा संतोषजनक जवाब

बिजली संकट से परेशान शहरवासी, 24 घंटे से अंधेरे में गुजरा सोजत का बड़ा हिस्सा

May 31, 2026 - 15:20
 0  115
24 घंटे से बिजली गुल, भीषण गर्मी में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल, विभाग से नहीं मिल रहा संतोषजनक जवाब

सोजत | शहर के कई क्षेत्रों में पिछले लगभग 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं होने से छोटे-छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। लोग घरों के अंदर गर्मी से परेशान होकर बाहर बैठने को मजबूर हैं।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क करने के लिए बार-बार फोन किए जा रहे हैं, लेकिन कई बार कॉल रिसीव नहीं हो रही है। वहीं संपर्क होने पर भी केवल "अभी बिजली चालू हो जाएगी" कहकर आश्वासन दिया जा रहा है, जबकि लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

बिजली कटौती के कारण पेयजल व्यवस्था, घरेलू कार्य और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के इस दौर में इतनी लंबी बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

नागरिकों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने तथा समस्या के वास्तविक कारणों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो क्षेत्रवासियों को और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat