सोजत में ‘जनगणना 2027’ महाअभियान का आगाज, अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी ने भरा स्व-गणना फॉर्म*

May 12, 2026 - 21:17
May 13, 2026 - 07:23
 0  21
सोजत में ‘जनगणना 2027’ महाअभियान का आगाज, अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी ने भरा स्व-गणना फॉर्म*

सोजत,12 मई। 

आधुनिक और विकसित भारत की मजबूत नींव रखने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘जनगणना 2027’ महाअभियान के तहत सोजत में भी जागरूकता गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में अपर लोक अभियोजक सोजत पंकज त्रिवेदी ने आधिकारिक पोर्टल पर लॉग-इन कर अपनी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक जानकारी ऑनलाइन दर्ज करते हुए स्व-गणना फॉर्म भरकर अभियान में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म भरें, ताकि देश की विकास योजनाओं को सटीक आंकड़ों के आधार पर प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।

सोजत नगर पालिका केअधिशासी अधिकारी अचल सिंह गुर्जर के निर्देशानुसार नगरपालिका पैरोकार चंद्रशेखर श्रीमाली, कर्मचारी कपिल देव एवं ऋषि टांक द्वारा भारत सरकार के इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थानों में संपर्क कर लोगों को जनगणना प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। इसी अभियान के तहत अपर लोक अभियोजक कार्यालय पहुंचकर उन्होंने पंकज त्रिवेदी को ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी दी, जिसके बाद त्रिवेदी ने पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर फॉर्म सबमिट किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ajay Kumar Joshi News Reporter Sojat