सोजत कांग्रेस भवन में मनाई गई राजीव गांधी की पुण्यतिथि
कांग्रेस भवन में मनाई गई राजीव गांधी की पुण्यतिथि
सोजत। नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस भवन में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सत्यनारायण टांक ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक और युवा सोच से जोड़ने का कार्य किया। उनका योगदान देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर बालमुकुंद गहलोत, पार्षद असलम मैहर, पुनीत दवे, ब्लॉक संगठन महामंत्री गोविंद दवे, इंद्रा पंवार, हितेश चौहान, सजाद खान, गोविंदसिंह चारण, राहुल राठौर, खुशवंत, भागीरथ पनुसा, प्रमोद, चंदू, आद्र, रमेश, रुद्रांश और संपत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने एवं कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0