सोजत रोड में आचार्य रघुनाथ व लोकमान्य संत रूप मुनि महाराज की स्मृति एवं दीक्षा जयंती श्रद्धा से मनाई
सोजत रोड जैन स्थानक सोजत रोड में शनिवार को आचार्य रघुनाथ महाराज एवं लोकमान्य संत रूप मुनि महाराज का स्मृति दिवस एवं दीक्षा जयंती तप, त्याग और गुणानुवाद के भावों के साथ श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम प्रवर्तक सुकन मुनि महाराज, उपप्रवर्तक अमृत मुनि महाराज, युवाप्रणेता महेश मुनि महाराज, बालयोगी अखिलेश मुनि महाराज एवं डॉ. वरुण मुनि महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ।
धर्मसभा को संबोधित करते हुए प्रवर्तक सुकन मुनि महाराज ने कहा कि स्थानकवासी परंपरा में भूधर जी महाराज की परंपरा को आगे बढ़ाने में आचार्य रघुनाथ जी महाराज का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने धर्म के विकृत स्वरूप को सुधार कर उसे शुद्ध, सरल और व्यवहारिक दिशा प्रदान की। वहीं लोकमान्य संत रूप मुनि महाराज का जीवन साधना, संयम और पारदर्शिता का अनुपम उदाहरण रहा, जिससे आज भी साधक और श्रावक प्रेरणा लेते हैं।
उपप्रवर्तक अमृत मुनि महाराज ने कहा कि जिन गुरुओं ने समाज को सही मार्ग दिखाया, उनके उपकारों को स्मरण करना ही कृतज्ञता का सच्चा भाव है, जो जीवन को संयमित और सार्थक बनाता है।
युवाप्रणेता महेश मुनि महाराज, बालयोगी अखिलेश मुनि महाराज एवं डॉ. वरुण मुनि महाराज ने कहा कि सच्चा ज्ञान ही चेतना का प्रकाश फैलाता है। अधूरे ज्ञान का अहंकार व्यक्ति को सत्य से दूर कर देता है, इसलिए सही मार्गदर्शन और विनम्रता आवश्यक है।
गुणगान सभा में पाली श्रीसंघ से पदमचंद ललवानी, केवलचंद धोका, प्रकाश कटारिया, हुक्मीचंद संचेती, मनमोहन गांधी, जोधपुर से ज्ञानचंद पारख, अनिल भंसाली तथा सोजत सिटी से कैलाश अखावत, विकास धोका सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों का स्वागत एवं बहुमान श्रीसंघ अध्यक्ष मोहनलाल पोखरना, मंत्री पारसमल टोडरवाल सहित संघ पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0