सोजत में iPhone 18 Pro की धमाकेदार एंट्री, हनुमान मोबाइल प्लाजा पर उमड़ी ग्राहकों की भीड़
iPhone 18 Pro खरीदने सोजत पहुंचीं गद्दीपति किन्नर शिवानी दीदी, हनुमान मोबाइल प्लाजा बना आकर्षण का केंद्र
सोजत। जिस स्मार्टफोन का लोगों को लंबे समय से इंतजार था, वह iPhone 18 Pro आज पूरे भारत में लॉन्च हो गया। लॉन्च के साथ ही सोजत के हनुमान मोबाइल प्लाजा पर भी ग्राहकों का उत्साह देखने को मिला। नया iPhone उपलब्ध होते ही बड़ी संख्या में ग्राहक मोबाइल शॉप पर पहुंचने लगे।
iPhone 18 Pro के प्रीमियम डिजाइन, एडवांस कैमरा सिस्टम और नए फीचर्स को लेकर युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। कई ग्राहकों ने लॉन्च के पहले ही दिन फोन खरीदकर अपनी खुशी जाहिर की।
इसी दौरान सोजत रोड से गद्दीपति किन्नर शिवानी दीदी भी विशेष रूप से सोजत पहुंचीं और हनुमान मोबाइल प्लाजा से नया iPhone 18 Pro खरीदा। फोन खरीदने के बाद उन्होंने नई तकनीक और फीचर्स की सराहना करते हुए खुशी व्यक्त की।
हनुमान मोबाइल प्लाजा के संचालक ने बताया कि iPhone 18 Pro की लॉन्चिंग को लेकर ग्राहकों में पहले से ही जबरदस्त उत्सुकता थी। फोन उपलब्ध होते ही कई ग्राहकों ने खरीदारी की और नए iPhone के साथ यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं।
सोजत में iPhone 18 Pro की लॉन्चिंग को लेकर पूरे दिन उत्साह का माहौल रहा। मोबाइल प्रेमियों के लिए यह दिन खास रहा, वहीं हनुमान मोबाइल प्लाजा पर ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
यदि आप भी नया iPhone 18 Pro खरीदना चाहते हैं, तो हनुमान मोबाइल प्लाजा, सोजत पर संपर्क कर लॉन्च ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
3
Dislike
0
Love
2
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0