मान्या सोलंकी ने 91 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव
बगड़ी नगर। दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा मान्या सोलंकी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
सोजत निवासी मान्या सोलंकी, जितेंद्र सोलंकी की पुत्री हैं। उन्होंने कला वर्ग से अध्ययन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परिवारजनों के अनुसार मान्या शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं।
मान्या ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जाकर देश सेवा करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0