बेरा गौरवा में बाबा रामदेव जी की भव्य भजन संध्या, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु
जयकारों से गूंजा बेरा गौरवा, बाबा रामदेव जयंती पर देर रात तक चला भजन संध्या का आयोजन
सोजत। बाबा रामदेव मंदिर पर सोजत के बेरा गौरवा में विशाल भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा रामदेव के दर्शन किए और भजनों का आनंद लिया।
भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक महेश चौहान एंड पार्टी तथा ललिता पवार पाली एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने बाबा रामदेव के भजनों और लोक भक्ति गीतों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते रहे।
कार्यक्रम स्थल को आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। आयोजन में गणपति साउंड द्वारा उत्कृष्ट ध्वनि व्यवस्था तथा टेंट, लाइट एवं डेकोरेशन की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ गई।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए बाबा रामदेव से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। भजन संध्या के दौरान पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ अपनी आस्था व्यक्त की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1