सोजत में गौसेवा की मिसाल: दिव्यांग गायों को 18 क्विंटल हरा चारा, पशुओं के लिए नाड़ी में डलवाया पानी

मानवता की अनूठी पहल: सोजत में पशु-पक्षियों के लिए चारा, पानी और परिंडों की व्यवस्था

Jun 2, 2026 - 21:06
 0  21
सोजत में गौसेवा की मिसाल: दिव्यांग गायों को 18 क्विंटल हरा चारा, पशुओं के लिए नाड़ी में डलवाया पानी

सोजत सिटी। भीषण गर्मी के बीच पशु-पक्षियों की सेवा के लिए भारत विकास परिषद द्वारा सराहनीय पहल की जा रही है। परिषद की प्रांतीय सहसंयोजक (राष्ट्रीय समूह गान) वीणा गुप्ता ने बताया कि नेहड़ा बेरा रोड स्थित नाड़ी में पशुओं के लिए दो टैंकर पानी डलवाया गया तथा धन्धेड़ी गौशाला में रह रही दिव्यांग गायों के लिए 18 क्विंटल हरा चारा उपलब्ध करवाया गया।

गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद द्वारा विभिन्न स्थानों पर 50 परिंडे भी लगाए गए हैं, जिनमें पक्षियों के लिए नियमित रूप से पानी की व्यवस्था की जा रही है। इस पहल से बेजुबान जीवों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि गर्मी के दिनों में पशु-पक्षियों को भोजन और पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़े।

इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष देवीलाल सांखला, पारसमल सिंगाड़िया, अंकुर बलाई, करण सिंह मोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सहयोग दिया।

मानवता और जीव सेवा का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat