क्षत्रिय सरगरा समाज युवा संगठन की बैठक में नई कार्यकारिणी घोषित

Mar 16, 2026 - 11:54
 0  74
क्षत्रिय सरगरा समाज युवा संगठन की बैठक में नई कार्यकारिणी घोषित

सोजत। क्षत्रिय सरगरा समाज युवा संगठन की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई तथा नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सत्कार किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर नरेंद्र गहलोत, उपाध्यक्ष ज्ञानचंद गहलोत, सचिव रोहित गहलोत तथा महासचिव लेखराज गहलोत को नियुक्त किया गया।

इसके साथ ही संगठन के संरक्षक मंडल में चिरंजीवी गहलोत, तेजाराम परिहार, देवाराम परिहार, कैलाश गहलोत, पंकज गहलोत, डागराराम राव, भीयाराम गहलोत, विनोद राठौड़ एवं यश भैया को शामिल किया गया।

बैठक में कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी योगेश कुमार कच्छवाह को सौंपी गई।

इस अवसर पर सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का समाज के युवाओं द्वारा स्वागत किया गया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि “एकता ही ताकत है”, और समाज के विकास के लिए युवाओं को मिलकर कार्य करना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat