बगड़ी थाना परिसर में महिलाओं को साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन की दी जानकारी
बगड़ी थाना परिसर में महिलाओं को साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन की दी जानकारी
सोजत। पुलिस थाना बगड़ी नगर में पाली एसपी मोनिका सेन के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को “महिलाराजकोप सिटीजन ऐप” डाउनलोड करवाकर उसके उपयोग एवं सुरक्षा संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में महिला सुरक्षा अधिकारी श्रीमती पार्वती देवी, महिला कांस्टेबल पूनम देवी एवं भावना देवी ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराया। वहीं महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र पुलिस थाना बगड़ी के विधिक परामर्शदाता दुर्गा सेन तथा सामाजिक परामर्शदाता गुणवंती पंवार ने महिलाओं को कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर राजीविका से आशा चौहान, आंगनबाड़ी केंद्र की साथिन स्नेहलता, गायत्री देवी, चम्पा देवी, प्रेम देवी, गवरी देवी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0