न्यू लुक स्कूल में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने खेल-गतिविधियों का लिया आनंद
न्यू लुक स्कूल में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने खेल-गतिविधियों का लिया आनंद
सोजत सिटी न्यू लुक सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के एम.डी. मुकेश ओझा एवं प्राचार्य बाबूलाल सांखला द्वारा माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
बाल मेले में विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए पानी पूरी, भेल, आइसक्रीम सहित विभिन्न खाद्य स्टॉल लगाए गए, जिनका बच्चों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। इसके साथ ही कई मनोरंजक खेल गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
खेल एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में टीम भावना, आत्मविश्वास एवं सहयोग की भावना देखने को मिली। विद्यालय परिसर पूरे दिन बच्चों की खुशी, हंसी और उत्साह से गूंजता रहा।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0