सोजत में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना, घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया

NH-162 पर पिकअप-ट्रक की टक्कर, दो घायल

Jun 21, 2026 - 15:02
 0  125
सोजत में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना, घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया

सोजत। राष्ट्रीय राजमार्ग-162 पर नागाबेरी सरहद के निकट रविवार को पिकअप और ट्रक के बीच आगे-पीछे की टक्कर हो गई। दुर्घटना में पिकअप वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसमें सवार दो व्यक्ति घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सोजत अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

सूचना पर सोजत पुलिस के एएसआई स्वरूपराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat