सोजत में स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एलआईसी ऑफिस के पीछे स्मैक बेचने की आशंका, दीपक और आसिफ पुलिस गिरफ्त में

Jun 1, 2026 - 14:56
 0  473
सोजत में स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सोजत। शहर की नरसिंहपुरा कॉलोनी स्थित एलआईसी ऑफिस के पीछे रविवार शाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान दीपक पुत्र लालाराम तथा आसिफ पुत्र महबूब खान के रूप में हुई है।

सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान दोनों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही स्मैक की खरीद-फरोख्त और इसके स्रोत के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2
Sanjay Parihar News reporter sojat