रामेश्वर महादेव मंदिर में चोरी: अष्टधातु के नागदेवता, जलाधारी और घंटियां ले उड़े चोर

मंदिर बना चोरों का निशाना, धार्मिक सामग्री चोरी; पुलिस जांच में जुटी

Jun 1, 2026 - 10:06
Jun 1, 2026 - 10:12
 0  62
रामेश्वर महादेव मंदिर में चोरी: अष्टधातु के नागदेवता, जलाधारी और घंटियां ले उड़े चोर

सोजत। शहर के धोलीवाड़ी स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में चोरों ने शनिवार दिन को चोरी की वारदात को अंजाम देकर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई। अज्ञात चोर मंदिर से अष्टधातु के नागदेवता, जलाधारी तथा घंटियां चुराकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी शाम को आरती समय मंदिर परिसर खुलने पर सामने आई। मंदिर में रखी पूजा सामग्री और धार्मिक धातु की वस्तुएं गायब मिलने से श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए।

मंदिर अध्यक्ष पदमचंद टांक ने सोजत थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की मांग की तथा आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

स्थानीय नागरिकों ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने तथा मंदिरों में रात्रि गश्त की व्यवस्था करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat