सोजत में सूने मकान में लाखों की चोरी, नकदी व आभूषण ले उड़े चोर

सोजत में चोरों के हौसले बुलंद, सूने घर को बनाया निशाना; पुलिस जुटी जांच में

May 31, 2026 - 20:32
May 31, 2026 - 20:34
 0  801

सोजत | शहर के दिल्ली दरवाजा रोड क्षेत्र में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना इंदिरा देवी के मकान की बताई जा रही है, जहां परिवार के बाहर होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार चोर मकान में घुसकर नकदी तथा आभूषण चोरी कर फरार हो गए। वहीं पास स्थित एक कलर (पेंट) की दुकान के भी ताले तोड़े जाने की सूचना है। घटना का पता शनिवार सुबह लगने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

मकान मालिक ने बताया कि घर में रखी नकदी और आभूषण गायब मिले हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

क्षेत्रवासियों ने लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 2
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat