सोजत कृषि मंडी स्थित मेंहदीश्वर महादेव मंदिर में नई कार्यकारिणी का गठन
सोजत। कृषि मंडी परिसर स्थित मेंहदीश्वर महादेव मंदिर में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में समाज के गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
बैठक में सभी की सहमति से चौधरी पद पर जगदीश निकुम तथा ओमप्रकाश एसएसटी को मनोनीत किया गया। वहीं गैर के संचालन हेतु अध्यक्ष के रूप में महेंद्र भाटी ओर धर्मीचंद दलपतराज टॉक km को सचिव जिम्मेदारी सौंपी गई। संरक्षक ओमप्रकाश गुरु और तेजाराम पालरिया बनाया गया सोमवार को गैर निकाली जाएगी तथा प्रसाद के रूप में चने वितरित किए जाएंगे। कृषि मंडी के व्यापारियों, दलालों और मुनीमों सहित सभी समाजबंधुओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।
इस अवसर पर उपस्थित जनों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा मंदिर के विकास, धार्मिक आयोजनों के सुचारू संचालन और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
नव-निर्वाचित चौधरियों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए मंदिर की मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखते हुए सेवा भाव से कार्य करने का विश्वास दिलाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0