भारत विकास परिषद सोजत का हरित अभियान, देव लीला फार्म में हुआ वृक्षारोपण, स्नेहलता लढ़ा सम्मानित

पर्यावरण संरक्षण का संदेश: भारत विकास परिषद सोजत ने लगाए पौधे, संगठन मंत्री बनने पर स्नेहलता लढ़ा का सम्मान

Jul 13, 2026 - 12:40
 0  46
भारत विकास परिषद सोजत का हरित अभियान, देव लीला फार्म में हुआ वृक्षारोपण, स्नेहलता लढ़ा सम्मानित
भारत विकास परिषद सोजत का हरित अभियान, देव लीला फार्म में हुआ वृक्षारोपण, स्नेहलता लढ़ा सम्मानित

सोजत। भारत विकास परिषद शाखा सोजत के तत्वावधान में देव लीला कृषि फार्म, बासनी मुथा (सोजत) में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत अभियान के तहत औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।

वृक्षारोपण अभियान में नीम, गिलोय, तुलसी, अजवाइन, मीठा नीम, सहजन जैसे औषधीय पौधों के साथ-साथ जामुन, अनार, आंवला, अमरूद सहित पीपल, गुलमोहर एवं अन्य उपयोगी वृक्ष लगाए गए। परिषद सदस्यों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रांतीय संस्कार संयोजक रामकिशोर राठौड़ ने कहा कि पर्यावरण की शुद्धि एवं मानव जीवन की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। भारत विकास परिषद पूरे देश में अभियान चलाकर अधिकाधिक वृक्ष लगाने का कार्य कर रही है। शाखा अध्यक्ष देवीलाल सांखला ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष पौधे लगाने चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध हो सके।

कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद की महिला संयोजिका श्रीमती स्नेहलता लढ़ा को राजस्थान पश्चिम माहेश्वरी समाज महिला संगठन में संगठन मंत्री नियुक्त किए जाने पर परिषद की ओर से अपर्णा पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष देवीलाल सांखला, प्रांतीय संस्कार प्रभारी रामकिशोर राठौड़, संस्कार संयोजक राजनारायण हर्ष, सचिव पारसमल, कोषाध्यक्ष अंकुर बलाई, महिला संयोजिका स्नेहलता लढ़ा, अनीता श्रीवास्तव, करण सिंह मोयल, सुशीला गुप्ता, दिनेश सांखला सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat