सोजत पुलिस चौकी में सीएलजी बैठक, ईद पर्व शांतिपूर्ण मनाने की अपील
भाईचारे और शांति के साथ मनाएं ईद — सोजत पुलिस की अपील
सोजत। स्थानीय पुलिस चौकी में ईद पर्व को लेकर सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़, तहसीलदार डॉ. दिलीप सिंह तथा नगर पालिका जेई एन विष्णु गुजर सहित सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन एवं अधिकारियों ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
इस दौरान सीएलजी सदस्यों ने शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर वन-वे व्यवस्था लागू करने का सुझाव भी रखा, जिस पर प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
बैठक में इंसाफ खा, शाहबाज खा, महेश सोनी, ताराचंद सैनी, मदन गहलोत, दिलीप चावला, पदम टॉक, मुकेश परिहार,सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0