अमर शहीद क्रांतिकारी प्रताप सिंह बारहठ जयंती पर श्रद्धापूर्वक स्मरण
अमर शहीद क्रांतिकारी प्रताप सिंह बारहठ जयंती पर श्रद्धापूर्वक स्मरण
सोजत। अमर शहीद क्रांतिकारी कुंवर प्रताप सिंह बारहठ की जयंती एवं बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मारवाड़ प्रांतीय चारण महासभा एवं अखिल भारतीय चारण गढवी महासभा के तत्वावधान में स्थानीय राज गार्डन में किया गया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मारवाड़ चारण महासभा के पदाधिकारी एवं स्थानीय चारण समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अमर शहीद कुंवर प्रताप सिंह बारहठ को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अखिल भारतीय चारण गढवी महासभा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हनुवंत सिंह बारहठ ने बताया कि सशस्त्र क्रांति के उपासक, साहस एवं देशभक्ति के प्रतीक वीर प्रताप सिंह बारहठ के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर समारोह समिति अध्यक्ष भागीरथ देवल ने क्रांतिकारी प्रताप सिंह बारहठ के जीवन परिचय एवं स्वतंत्रता संग्राम में उनके त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला।
मारवाड़ प्रांतीय चारण महासभा पाली जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह लखावत ने समाज में इस प्रकार के सामाजिक आयोजनों की सराहना करते हुए भविष्य में इन्हें और भव्य रूप देने तथा समाज में आपसी सहयोग, सामंजस्य एवं एकता बनाए रखने का आह्वान किया।
शिक्षक नेता महिपाल सिंह लखावत ने क्रांतिकारी बारहठ परिवार के केसरी सिंह बारहठ एवं जोरावर सिंह बारहठ के जीवन पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में आयोजन समिति सचिव अवधेश लखावत, गोविंद सिंह चारण एवं कमल सिंह मुंहड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
उपस्थित गणमान्यजन
कार्यक्रम में महेंद्र सिंह लखावत, हनुवंत सिंह बारहठ, भागीरथ देवल, महिपाल सिंह लखावत, गोविंद सिंह चारण, अवधेश लखावत, भोजराज सिंह सांधू, भगवान सिंह चारण, सतीश लखावत, कमल सिंह चारण, नवगुण सिंह लखावत, संदीप चारण, श्रवण सिंह लखावत, जीवन सिंह, कैलाश चारण एवं हिम्मत सिंह सांधू सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0