सोजत ज्वैलर्स एसोसिएशन राजस्थान प्रदेश मंत्री डॉक्टर महेश सोनी की अध्यक्षता में प्रतिभा के माला पहनाकर व चांदी की मोमेटो देकर स्वागत का आयोजन

Apr 7, 2026 - 17:06
Apr 7, 2026 - 17:10
 0  42
सोजत ज्वैलर्स एसोसिएशन राजस्थान प्रदेश मंत्री डॉक्टर महेश सोनी की अध्यक्षता में प्रतिभा के माला पहनाकर व चांदी की मोमेटो देकर स्वागत का आयोजन

सोजत स्थानीय राजपोल गेट पर अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधन लाल गहलोत के मुख्य आतिथ्य एवं सोजत भाजपा मण्डल मंत्री व अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन राजस्थान प्रदेश मंत्री डॉक्टर महेश सोनी की अध्यक्षता में प्रतिभा के पुष्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बोलते हुए मुख्य अतिथि गोरधन लाल गहलोत ने कहा कि प्रतिभाएं समाज की अनमोल संपदा है जिनके मार्गदर्शन से समाज के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। विशिष्ठ अतिथि उपखंड पत्रकार संघ सोजत शाखा आईएफडब्ल्युजे कैलाश गहलोत ने कहा कि समाज में जागरूकता लाने के क ई माध्यम है जरुरत है तो अपने अंदर अंतर्निहित प्रतिभा के अनुरूप समाज में श्रेष्ठतम योगदान देने की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर महेश सोनी ने सामाजिक संस्थाओं के रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरक बताया अभिनव कला मंच सचिव चेतन व्यास ने कहा कि सोजत में आधा दर्जन से ज्यादा समाज सेवी सामाजिक संस्थाएं हर समय हर गतिविधि में सक्रिय रहकर अपना श्रेष्ठतम योगदान दे रही है जिनमें वरिष्ठ नागरिक समिति, पेंशनर समाज,चारण गढ़वी इंटर नेशनल फाउंडेशन, सोजत सेवा मंडल अभिनव कला मंच,भारत विकास परिषद्,समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया,रुचिर विधा साहित्य परिषद्,मानव सेवा समिति,एक पहल आपकी सेवा, एक कदम सेवा की ओर ये सारी संस्थाएं समय समय पर रचनात्मक एवं सकारात्मक आयोजनों से शहर के सामाजिक, साहित्यिक आध्यात्मिक, धार्मिक, आर्थिक विकास में अपना पूर्ण योगदान देती हैं। इस मौके डॉ. महेश सोनी समाजसेवी अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन राजस्थान प्रदेश मंत्री व भारतीय रेलवे उपभोक्ता संरक्षण सलाहकार फोरम जोधपुर संभाग उपाध्यक्ष व श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज पाली जिला मीडिया प्रभारी व सोजत भाजपा मण्डल मंत्री द्वारा सकारात्मक सोच रखकर योगदान देने वाले कैलाश गहलोत, चेतन व्यास,संजय परिहार का माला पहनाकर व चांदी की प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया इस मौके मानव सेवा समिति अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सुनील,हरीश गहलोत,जवरीलाल बौराणा एवं गजेन्द्र गहलोत उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat