सोजत पंडित जी की होटल (मनसा का ढाबा) के शुभारंभ से पहले सजी भक्ति की महफिल, देर रात तक गूंजे भजन

पंडित जी की होटल (मनसा का ढाबा) के शुभारंभ से पहले सजी भक्ति की महफिल, देर रात तक गूंजे भजन

May 20, 2026 - 23:50
May 21, 2026 - 05:42
 0  165
सोजत पंडित जी की होटल (मनसा का ढाबा) के शुभारंभ से पहले सजी भक्ति की महफिल, देर रात तक गूंजे भजन
सोजत पंडित जी की होटल (मनसा का ढाबा) के शुभारंभ से पहले सजी भक्ति की महफिल, देर रात तक गूंजे भजन

सोजत। शहर में गुरुवार को होने वाले पंडित जी की होटल (मनसा का ढाबा) के भव्य शुभारंभ से पहले बुधवार रात भक्ति और संगीत का रंगारंग माहौल देखने को मिला। शुभारंभ से पूर्व आयोजित विशाल भजन संध्या में देशभर से आए प्रसिद्ध भजन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम देर रात तक भक्ति रस में डूबा रहा।

भजन संध्या में राजस्थान की स्वर कोकिला कुशल बारहठ, प्रकाश माली, रमेश माली, मोइनुद्दीन मनचला, मधुबाला राव, महेंद्र सिंह पवार, नूतन गहलोत, हेमेंद्र राजपुरोहित, मोहित देवड़ा, हेमराज गोयल एवं पारस परिहार सहित अन्य कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम का मंच संचालन शैतानसिंह राजपुरोहित और अनिल मारू ने किया। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में भक्ति संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजनों की मनमोहक श्रृंखला ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं संगीत प्रेमी पहुंचे। इस दौरान भजन गायक महेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी कलाकारों का स्वागत किया। समारोह में स्वामी 1008 चेतनगिरी महाराज, ताराचंद सैनी एवं गणेश परमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद 

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 1
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat