रेन्दडी पुलिया पर क्रेन-टर्बो की टक्कर, जनहानि नहीं, बड़ा हादसा टला
सोजत: रेन्दडी पुलिया के पास दो वाहनों की भिड़ंत, यातायात हुआ प्रभावित, सभी सुरक्षित
सोजत क्षेत्र में रेन्दडी पुलिया के अंदर से निकल रही एक क्रेन और सामने से आ रहे टर्बो वाहन के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिया के अंदर से क्रेन निकल रही थी, इसी दौरान टर्बो वाहन से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित रहे। हालांकि दोनों वाहनों को मामूली नुकसान पहुंचा।
सूचना मिलने पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0