सेवा सप्ताह में विश्व हिंदू परिषद की हरित पहल, सोजत में 52 पौधे लगाए

हरियाली बढ़ाने का संकल्प, सेवा सप्ताह के तहत विहिप का व्यापक पौधारोपण अभियान

Jul 15, 2026 - 21:06
 0  17
सेवा सप्ताह में विश्व हिंदू परिषद की हरित पहल, सोजत में 52 पौधे लगाए

सोजत। विश्व हिंदू परिषद द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को सोजत में दो स्थानों पर व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सेवग समाज के श्मशान स्थल पर 31 पौधे तथा तहसील परिसर में 21 पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के संकल्प के साथ छायादार, फलदार एवं फूलों वाले पौधों का रोपण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

पौधारोपण कार्यक्रम में बजरंग दल जिला गौ रक्षा प्रमुख एवं कार्यक्रम संयोजक नकुल कश्यप, तहसीलदार कूप सिंह, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री मांगीलाल, प्रांत सह विधि प्रमुख नीलम सोनी, कोषाध्यक्ष मंगलचंद टांक सहित विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित जनों ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण का संदेश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat