लखारा समाज कांठा आउवा संगठन ने उपजिला मजिस्ट्रेट रवी प्रकाश लखारा का किया भव्य स्वागत
सोजत सिटी में लखारा समाज ने किया नवपदस्थापित उपजिला मजिस्ट्रेट का अभिनंदन, दी शुभकामनाएं
सोजत सिटी। लखारा समाज कांठा आउवा संगठन मारवाड़ जंक्शन के तत्वावधान में नवनियुक्त सोजत सिटी उपजिला मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश लखारा का सम्मान एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष बंशीलाल जोजावर एवं भीकमचंद कंटालिया ने साफा पहनाकर सम्मान किया। वहीं फकीरचंद खैरवा ने माला पहनाई तथा संगठन के महामंत्री राजमल बड़ागुड़ा ने मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उपजिला मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश लखारा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
कार्यक्रम में संगठन के उप महामंत्री हस्तीमल सिरियारी, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार (सोजत सिटी), संगठन मंत्री अशोक कुमार (सोजत रोड) तथा सदस्य नारायणलाल जोजावर, मदनलाल बड़ागुड़ा, कैलाश कुमार सवराड़ एवं विष्णु गोपाल सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0