सोजत : सांडिया में वृद्ध से ₹1.85 लाख की लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
सोजत चण्डावल थाना पुलिस ने सांडिया सरहद क्षेत्र में वृद्ध व्यक्ति से हुई ₹1.85 लाख की लूट के मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
जानकारी के अनुसार, गत दिनों सांडिया क्षेत्र में एक वृद्ध व्यक्ति से अज्ञात बदमाशों ने ₹1.85 लाख की नकदी लूट ली थी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक और राजू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दीपक इस वारदात का मास्टरमाइंड है तथा वह अन्य गंभीर मामलों में भी वांछित बताया जा रहा है। दोनों से गहन पूछताछ जारी है।
मामले में एक अन्य आरोपी दिनेश उर्फ प्रवीण अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू के निर्देशन, सीओ रतनाराम देवासी के नेतृत्व एवं थानाधिकारी अमराराम मीणा के निर्देशन में विशेष टीम द्वारा की गई।
पुलिस ने जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार करने का दावा किया है।
What's Your Reaction?
Like
4
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0