अमर शहीद कुंवर प्रताप सिंह बारहठ की स्मृति में 24 मई को गुजरात में होगा ‘शहीद वंदना कार्यक्रम’
अमर शहीद कुंवर प्रताप सिंह बारहठ की स्मृति में 24 मई को गुजरात में होगा ‘शहीद वंदना कार्यक्रम’
सोजत/जाम खंभालिया। स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी और राष्ट्रभक्त अमर शहीद कुंवर प्रताप सिंह बारहठ की स्मृति में 24 मई 2026 को गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के जाम खंभालिया स्थित स्वामी विवेकानंद टाउनहॉल में भव्य ‘शहीद वंदना कार्यक्रम’ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 4 बजे से रात्रि 8:15 बजे तक चलेगा।
यह आयोजन चारण गढवी इंटरनेशनल फाउंडेशन (CGIF) के ग्लोबल अध्यक्ष अनोप सिंह लखावत के नेतृत्व में तथा चारण गढवी ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (CITO) एवं सचिव कैलाश सिंह जाड़ावत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहीद कुंवर प्रताप सिंह बारहठ के त्याग, बलिदान और राष्ट्र सेवा की अमर गाथा को जन-जन तक पहुंचाना तथा बारहठ परिवार के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना है। कार्यक्रम में राजस्थान, गुजरात सहित देश-विदेश से चारण समाज के प्रबुद्धजन, पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं ईश वंदना से होगा। इसके बाद बारहठ परिवार के शौर्य और बलिदान पर आधारित विशेष लघु वृत्तचित्र एवं मंचीय प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही प्रबुद्ध वक्ताओं द्वारा बारहठ वंश और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर व्याख्यान दिए जाएंगे।
आयोजन के दौरान ‘भारत की अस्मिता और चारण’, ‘भारत का स्वतंत्रता संग्राम और चारण’ तथा ‘आजादी के आंदोलन में बारहठ पीढ़ी का योगदान’ जैसी श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान भी किया जाएगा। वहीं ‘अक्षयभाई गढवी’ को ‘धुवा मोरी युद्ध के साक्षी’ के रूप में विशेष रूप से रेखांकित किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रभु दान गढवी, ओमप्रकाश उज्ज्वल, प्रतापदान देथा ‘मेहरू’, डॉ. भारत गढवी, डॉ. अम्बादान रोहड़िया सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित हस्तियां मंच साझा करेंगी।
राजस्थान से कैप्टन सिद्धार्थ चारण, देशराज सिंह अखावत, सरदार सिंह सांदू, महेंद्र सिंह खारी, हेतु सिंह चारण, लक्ष्मण सिंह लालस, शशि बाईसा, मिथिलेश चारण, जनक बाईसा, किरण रतनू, महिपाल सिंह लखावत, जय सिंह लखावत एवं अमर सिंह बारहठ सहित कई पदाधिकारी व सदस्य कार्यक्रम में भाग लेने गुजरात रवाना
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0