सोजत में माली समाज नयापुरा के चौधरी पद पर देवीलाल सांखला नियुक्त
सोजत। कस्बे के नयापुरा क्षेत्र में माली समाज की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से देवीलाल सांखला को माली समाज नयापुरा का नया चौधरी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष चंपालाल सांखला, पूर्व चौधरी लुंबाराम सांखला एवं समाज के पंचगण उपस्थित रहे।
बैठक में समाज की एकजुटता और परंपराओं को बनाए रखने पर जोर दिया गया। अध्यक्ष चंपालाल सांखला ने देवीलाल सांखला को साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। पूर्व चौधरी लुंबाराम सांखला ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए समाज हित में कार्य करने की अपेक्षा जताई।
नवनियुक्त चौधरी देवीलाल सांखला ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की एकता, विकास और आपसी समन्वय को प्राथमिकता देंगे तथा सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। उपस्थित समाजबंधुओं ने माला और साफा पहनाकर उनका स्वागत किया तथा उज्ज्वल कार्यकाल की कामना
What's Your Reaction?
Like
5
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1