सोजत में विकास को जनसेवा से जोड़ने का प्रयास: विधायक शोभा चौहान
सोजत। भाजपा के दो वर्ष के कार्यकाल में सोजत क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को लेकर स्थानीय नगर पालिका सभागार में विधायक श्रीमती शोभा चौहान एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने पत्रकारों से संवाद किया। इस दौरान विधायक चौहान ने कहा कि वे सोजत को केवल एक जनप्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि नई सोच के साथ देखती हैं, जहां विकास को सीधे जनसेवा से जोड़ा गया है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप सोजत में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। क्षेत्र में किसान, युवा, महिलाओं एवं उद्यमियों के लिए योजनाओं का विस्तार करते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रशासनिक सुधार और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है।
विधायक ने कहा कि सड़कों, स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ गांवों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य हुए हैं। मेहंदी, कृषि और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के प्रयास भी किए गए हैं।
पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने रिफाइनरी परियोजना में तेजी को लेकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया तथा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान की आलोचना की। उन्होंने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान विधायक शोभा चौहान के दो वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर आधारित स्मारिका का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर नगर के प्रबुद्धजन, भाजपा कार्यकर्ता, माली एवं घांची समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा उदघोषक प्रफुल्ल ओझा ने किया।
संवाद के दौरान ऐतिहासिक दुर्ग के संरक्षण, आयुर्वेद चिकित्सकों एवं नेत्र रोग विशेषज्ञों की उपलब्धता, स्कूल क्रमांक-2 के भवन निर्माण, पेयजल व्यवस्था तथा युवाओं में बढ़ती नशे और जुआ-सट्टा की प्रवृत्ति जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
इस मौके जुगल किशोर निकुंम, राजेश तंवर, कीर्ति तंवर, कन्हैयालाल ओझा, दिविजय सिंह, लालचंद मोयल, गोरधनलाल गहलोत, जितेंद्र व्यास, पुखसिंह रूंदिया, हीरालाल काठेर, ओमप्रकाश गुरु, नरपत सोलंकी, राकेश पंवार, गौतम तंवर, तरुण सोलंकी, रामस्वरूप भटनागर, सत्तुसिंह भाटी, राकेश भटनागर, मदन मोदी, गणपत सिंह, दीपसिंह राजावत, राजेंद्र शर्मा, गुणवंती मेहता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0