सोजत में ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सालय के लिए उपयुक्त भूमि का प्रस्ताव, सामाजिक संस्थाओं ने की मांग
सोजत में ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सालय के लिए उपयुक्त भूमि का प्रस्ताव, सामाजिक संस्थाओं ने की मांग
सोजत। सोजत की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं 36 कौम के प्रतिनिधियों ने लोक लाडली विधायिका श्रीमती शोभा चौहान, उपखंड अधिकारी मासिंगा राम जांगिड़ एवं ईओ गुर्जर साहब से ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सालय हेतु उपयुक्त भूमि का प्रस्ताव जिला कलेक्टर तक भिजवाने का आग्रह किया है।
सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रस्तावित भूखंड चामुंडा माता भाखरी के पास बीएसएनएल कार्यालय के सामने स्थित है तथा इसका क्षेत्रफल करीब ढाई बीघा से अधिक है। शनिवार को सोजत के प्रबुद्ध नागरिकों एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भूमि का अवलोकन किया।
प्रतिनिधियों का कहना है कि यह भूमि ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सालय के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है, क्योंकि यह ट्रांसपोर्ट नगर से लगभग 700 मीटर दूरी पर स्थित है और आमजन की पहुंच के लिए सुविधाजनक स्थान माना जा रहा है।
इस संबंध में 36 कौम सोजत, वरिष्ठ नागरिक समिति, पेंशनर समाज, भारत विकास परिषद, सोजत सेवा मंडल, चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन, अभिनव कला मंच, समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं “एक पहल आपकी सेवा” सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने जनहित को देखते हुए जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के लिए उक्त भूमि का प्रस्ताव जिला कलेक्टर महोदय तक भेजने की मांग की है।
निवेदन में कहा गया कि आयुर्वेद चिकित्सालय की स्थापना से सोजत एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0